मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने दस हजार के इनामी अपराधी को गुजरात से दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश:  पुलिस ने दस हजार के इनामी अपराधी को गुजरात से दबोचा

जयपुर। नकली नोटों के निर्माण और प्रचलन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में झालावाड़ पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी अमरचंद उर्फ राधे मीणा बाबूलाल निवासी रीछवा थाना अकलेरा को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी पिछले दो वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर गुजरात में रह रहा था।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अपराधी अमरचंद उर्फ राधे मीणा नकली मुद्रा के मामले में कई राज्यों में वांछित था । जो पुलिस थाना अकलेरा में वर्ष 2023 के जाली नोट मामले में फरार चल रहा था। यह अपराधी थाना, वृत्त और जिला स्तर पर टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल था।अमरचंद सिर्फ झालावाड़ में ही नहीं बल्कि पुलिस थाना कोतवाली अजमेर, पुलिस थाना ब्यावर सिटी जिला ब्यावर और नई दिल्ली क्राइम ब्रांच में भी नकली नोट बनाने और चलाने के मामलों में वांछित था। यह अपराधी अपने शातिर तरीकों से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन झालावाड़ पुलिस की विशेष टीम ने आखिरकार उसे ढूंढ निकाला।एसपी कुमार ने बताया कि पुलिस थाना अकलेरा की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम अहमदाबाद पहुंची, जहां अमरचंद अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। एक सुनियोजित ऑपरेशन के तहत टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें