मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में शराब तस्कर गिरफ्तार; 13 सौ पव्वे और 48 बोतल बीयर बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में शराब तस्कर गिरफ्तार; 13 सौ पव्वे और 48 बोतल बीयर बरामद

दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने संगम विहार में छापा मारकर हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब बरामद की। पुलिस ने 1300 पव्वे और 48 बोतल बीयर के साथ गुरुग्राम के रोहित उर्फ राधे को गिरफ्तार किया। पुलिस को स्पेशल स्टाफ के माध्यम से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई और तस्करी में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया।दक्षिणी जिला पुलिस ने संगम विहार में छापा मारकर तस्करी कर लाई गई शराब बरामद की है। पुलिस ने कार में हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब के 13 सौ पव्वे और 48 बोतल बीयर बरामद की है।

पुलिस ने शराब तस्कर गुरुग्राम के गांव बंधवाड़ी निवासी रोहित उर्फ राधे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार स्पेशल स्टाफ को संगम विहार गली नंबर 16 में तस्करी कर लाई जा रही शराब के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसमें से शराब के 13 सौ पव्वे और बीयर की 48 बोतलें बरामद की गई। पुलिस ने मौके से राेहित को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें