मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सीवान में मुख्यमंत्री नीतीश के आगमन के बीच धमाका, युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के सीवान में मुख्यमंत्री नीतीश के आगमन के बीच धमाका, युवक की मौत

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'समृद्धि यात्रा' पर गुरुवार को सिवान पहुंचे। इस बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर धमाके से हड़कंप मच गया। यह धमाका हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में हुआ है।शुरुआती जांच में पता चला है कि विस्फोट पटाखों के कारण हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत की सूचना है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़रम गांव में अवैध रूप से पटाखा या विस्फोटक सामग्री बनायी जा रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है। आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनायी दी। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हुसैनगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को चारों तरफ से घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मलबे को हटाने में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि यह धमाका किस तरह का था और इसमें और कितने लोग शामिल थे। मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम को भी दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें