जबलपुर के अधारताल इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ गोदाम में विस्फोट, एक मजदूर की मौत
जबलपुर, । शहर के अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया
में गुरुवार दोपहर कबाड़ गोदाम में विस्फोट हो गया। इस हादसे में गोदाम में
मौजूद एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और बम स्क्वायड की टीम
मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार
आधारताल इंडस्ट्रियल एरिया में कपिल जैन का कबाड़ गोदाम है। वह सेंट्रल
ऑर्डिनेंस डिपो से कबाड़ खरीदता है। गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे गोदाम में
राजा चौधरी नामक कर्मचारी कबाड़ तोड़ने का काम कर रहा था, तभी विस्फोट हो
गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय अन्य कर्मचारी गोदाम
से बाहर चाय पीने गए हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस अधीक्षक आदित्य
प्रताप सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस फिलहाल
मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मामले की गहराई तक जाने की कोशिश भी कर
रही है।





