एग्जिट पोल फर्जी, इंडिया गठबंधन को मिलेगी 295 से ज्यादा सीट : दीपक बैज
रायपुर, । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सोमवार को प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि एग्जिट पोल
के नतीजे भ्रामक है। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। चार जून
को जब एक्जेट पोल के नतीजे आयेंगे, तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार
बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भारतीय जनता पार्टी से बेहतर स्थिति में रहेंगे।
जिस
व्यक्ति का चार जून को एग्जिट होना तय है, उसने यह एग्जिट पोल्स मैनेज
करवाए हैं। इंडिया गठबंधन को निश्चित रूप से कम से कम 295 सीटें मिलेंगी,
बिल्कुल स्पष्ट और निर्णायक बहुमत। निवर्तमान प्रधानमंत्री सिर्फ आज तक
निश्चिंत रह सकते हैं। इस प्रकार का दुष्प्रचार होगा इसका अनुमान पहले से
ही था। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आने पर साफ हो जाएगा जनता का जनादेश
पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ है। जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया
है। देश में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
छत्तीसगढ़ में हम भाजपा से ज्यादा सीट जीतेंगे।
जनता ने
राहुल गांधी और कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी पर जनता ने भरोसा किया
है। भाजपा की केंद्र केंद्र सरकार के 10 साल के कुशासन बढ़ती महंगाई,
बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, आर्थिक असमानता और संविधान बदलने की नीयत,
भ्रष्टाचार केंद्र सरकार की हम दो और हमारे दो की नीति से मुक्ति के लिए
मतदान कर दिया है। देश में हर वर्ग केंद्र सरकार की कुनीतियां से परेशान
हुआ है।
ईवीएम के वोटों की गिनती से पहले पोस्टल बैलेट के परिणाम घोषित हों
चुनाव
आयोग ने पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना के नियम को बदल दिया है। बैलेट पेपर
की गणना ईवीएम की गणना के बाद किया जायेगा। कांग्रेस ने इसका विरोध किया
है। पोस्टल बैलेट चुनाव के मामले में निर्णायक साबित होते हैं। नियम के
अनुसार पोस्टल बैलेट की गिनती पहले की जाती है, जिसके कुछ समय बाद ईवीएम की
गिनती शुरू की जा सकती है। इसमें सबसे जरूरी यह है कि पोस्टल बैलेट का
परिणाम, ईवीएम से पहले घोषित किया जाए। लेकिन चुनाव आयोग ने इस नियम को बदल
दिया है, जो कानून के हिसाब से नहीं किया जा सकता है।
इंडिया
गठबंधन ने चुनाव आयोग द्वारा पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती के नियम
बदलने पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसे लेकर इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं का
एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को चुनाव आयोग से मिला। पुराने नियम के अनुसार ही
पहले पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती हो और उसके परिणाम घोषित हों।





