मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र की विरासत पर आधारित दुर्लभ अभिलेखों-छायाचित्रों की प्रदर्शनी आज से भोपाल में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। विश्व अभिलेख दिवस के अवसर पर आज (रविवार) से मध्यप्रदेश

की अभिलेखीय विरासत पर आधारित दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों की

प्रदर्शनी “इतिहास के पन्ने”(1818-1956) का आयोजन किया जा रहा है। भोपाल के

श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में आयोजित प्रदर्शनी 15 जून तक

रहेगी। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की भूतपूर्व रियासतों की झलक, तत्कालीन

राजनैतिक घटनाओं, प्रशासनिक निर्णयों तथा अन्य विषयों से संबंधित ऐतिहासिक

दस्तावेजों को प्रदर्शित किया गया है।

जनसम्पर्क

अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की विभिन्न

रियासतों के शासकों के छायाचित्र, मानचित्र, प्रतिक चिन्ह एवं वंशावली

इत्यादि भी प्रदर्शित किये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय

है कि वर्ष 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के फलस्वरूप नये मध्यप्रदेश का

निर्माण हुआ। नये मध्यप्रदेश में मध्यभारत, विंध्यप्रदेश, मध्यप्रांत

(सेन्ट्रल प्रॉविन्सेस) एवं भोपाल राज्य को मिलाकर नया राज्य मध्यप्रदेश 1

नवम्बर, 1956 को अस्तित्व में आया। भोपाल को मध्यप्रदेश की राजधानी बनाया

गया। प्रदर्शनी आम जनता के लिए 9 से 15 जून प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक

नि:शुल्क देखी जा सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें