मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में 2 लाख रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी में 2 लाख रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। निगरानी विभाग ने भष्ट्राचार के विरूद्ध मंगलवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार को 2 लाख रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गये कार्यपालक अभियंता अजय कुमार संवेदक संतोष यादव से एक कार्य का भुगतान जारी करने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी विभाग से की थी।जिसके बाद डीएसपी श्यामबाबू प्रसाद के नेतृत्व में निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान टीम ने रिश्वत की 2 लाख की राशि भी बरामद किया है।निगरानी विभाग गिरफ्तार अजय कुमार से गहन पूछताछ कर रही है,इसके साथ ही उनकी संपत्ति तथा अन्य वित्तीय लेन-देन का भी जांच किया जा रहा है।निगरानी विभाग की इस कारवाई के बाद सरकारी महकमा में हड़कंप मचा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें