मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

उत्पाद विभाग ने एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार को किया सील , लाइसेंस रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्पाद विभाग ने एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार को किया सील , लाइसेंस रद्द

उत्पाद विभाग ने एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार को किया सील , लाइसेंस रद्द

रांची: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल को उत्पाद विभाग ने सील कर दिया। साथ ही उसके लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है। बीते 27 मई को हुई गोलीकांड की घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को यह कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि बार के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है और सील कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि मतगणना को लेकर चार जून को जिले में शराब की सभी दुकानें बंद रहेगी। टीम सभी जगहों पर पैनी नजर रखेगी। मालुम हो कि 26 मई की देर रात चुटिया थाना क्षेत्र में एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल में खाने- पीने के दौरान बार के बाउंसर और पांच लोगों के बीच मार पीट की घटना हुई थी। इस दौरान बार के बाउंसर ने पांच लोगों को जमकर पीटा था। मारपीट की घटना की सूचना चुटिया थाना को मिलने पर थाना के पदाधिकारी बार में पहुंचे। पुलिस के आने से पहले एक व्यक्ति के अलावे अन्य सभी लोग वहां से चले गये थे। पुलिस उस एक व्यक्ति को चुटिया थाना ले गयी । इसके बाद देर रात 01.18 बजे बार के डीजे संदीप उर्फ सैंडी बार के बाहर स्थित लिफ्ट के सामने खड़े थे, उस वक्त लिफ्ट से एक हथियार बंद व्यक्ति दूसरे तल पर स्थित बार में आया और लिफ्ट के सामने खड़े डीजे सैंडी, जो टैक्सी के इंतजार में खड़ा था, को आते ही गोली मार दिया। गोली मारने के बाद आरोपित सीढ़ी से नीचे उतरा । फिर बार के शीशे पर नीचे से गोली चलायी। जब पुलिस की गश्ती दल गोली की आवाज सुनकर पहुंचा तो आरोपित घटना स्थल से भाग गया। पुलिस टीम गोलीबारी में घायल डीजे को ईलाज के लिए रिम्स ले गयी जहां इलाज के क्रम में डीजे संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी की मौत हो गयी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बार में डीजे संदीप की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपित अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सिंह को बिहार के गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र से सोमवार को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर 28 मई को जेल भेज दिया था। साथ ही मामले को लेकर तीन एफआइआर दर्ज की थी। इस मामले में अबतक पुलिस ने 20 लोगों को जेल भेज चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें