मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:21 · नई दिल्ली संस्करण

गिरफ्तार दाे शराब तस्कर ने पुलिस गाड़ी से लगायी छलांग एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। जिले के कुंआरी चेकपोस्ट पर बीती रात करीबन डेढ़ बजे

उत्पाद विभाग की ओर से चेकिंग की जा रही थी।इसी क्रम में बाइक पर सवार

फारबिसगंज के दो युवकों को उत्पाद विभाग की टीम ने नेपाली शराब के साथ

पकड़ा।पकड़े गए दोनों युवकों के साथ जब्त शराब को लेकर उत्पाद विभाग की टीम

अररिया जा रही थी कि इसी क्रम में कुंआरी थाना अंतर्गत धड़ीपार के पास

चलती गाड़ी से दोनों युवकों ने छलांग लगा दी,जिसमे दोनों युवक गंभीर तरह

जख्मी हो गए।

उत्पाद टीम दोनों जख्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य

केंद्र कुर्साकांटा ले गयी, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने पवन कुमार

नामक युवक को मृत घोषित कर दिया,जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक हामिद

आलम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा

गया,जहां उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है।इस बात की पुष्टि अररिया एसपी

अमित रंजन ने की है।

एसपी ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते

हुए घटना स्थल को संरक्षित करवाया गया है और एफएसएल एवं डीआईयू की टीम मौके

पर भेजी गई है। मृतक पवन कुमार का पोर्स्टमार्टम नियमानुसार मजिस्ट्रेट की

निगरानी मे कराये जाने की बात करते हुए एसपी ने बताया कि सदर अनुमंडल

पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय जांच टीम का

गठन किया गया है,जिससे कि घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जांच की जा सके।

उन्होंने

कहा कि घटनाक्रम में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी और कर्मी के विरुद्ध

दोषी पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने आमजनों से

शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें