मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

चित्तौड़गढ़ में आबकारी विभाग ने किया 218 दुकानों का बंदोबस्त, वित्तीय वर्ष में अर्जित किया 342 करोड़ राजस्व

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चित्तौड़गढ़ में आबकारी विभाग ने किया 218 दुकानों का बंदोबस्त, वित्तीय वर्ष में अर्जित किया 342 करोड़ राजस्व

चित्तौड़गढ़। जिला आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयारियों को गति देते हुए जिले में कुल 218 शराब दुकानों का बंदोबस्त पूर्ण कर लिया है। वहीं 8 दुकानों का बंदोबस्त अभी शेष है, जिन्हें आगामी नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं विभाग ने वित्तीय वर्ष में 342 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है।राजस्व लक्ष्य के करीब पहुंचा विभागविभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 342 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया, जो निर्धारित लक्ष्य का 89.40 प्रतिशत है। उल्लेखनीय है कि यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के 302 करोड़ के लक्ष्य से 40 करोड़ रुपए अधिक है, जिससे विभाग की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि वर्ष 2025-26 में नकली शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 5 बड़े मुकदमे दर्ज किए गए, जो अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।अन्य राज्यों से तस्करी पर भी प्रहारअंतरराज्यीय शराब तस्करी के मामलों में भी विभाग ने प्रभावी कार्रवाई की। एक बड़ी कार्रवाई में 12 चक्का ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित 150 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इसके अलावा अलग-अलग मामलों में 7 वाहनों से अवैध शराब बरामद कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए।जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शेष दुकानों का बंदोबस्त शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा और आगामी समय में भी अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, जिससे राजस्व वृद्धि के साथ-साथ अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें