मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के पांच विभिन्न पदों की परीक्षाएं शनिवार से

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर, । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कला साहित्य, संस्कृति

एवं पुरातत्व विभाग के पांच विभिन्न पदों की परीक्षाओं का आयोजन आगामी

शनिवार तीन अगस्त से पांच अगस्त तक अजमेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा।

परीक्षाओं में ओएमआर उत्तर-पत्रक के पांचवे विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट

का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इन परीक्षाओं के लिए 7041 अभ्यर्थी पंजीकृत

किए गए हैं।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तीन अगस्त को पुरालेखपाल

के तीन पदों के लिए परीक्षा सात परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 10 से 12.30

बजे तक एवं सहायक पुरालेखपाल के 2 पदों के लिए परीक्षा 8 परीक्षा केंद्रों

पर दोपहर 3 से 5.30 बजे तक होगी। चार अगस्त को शोध अध्येता के 1 पद के लिए

परीक्षा 4 परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 10 से 12.30 बजे तक एवं शोध अधिकारी

के 1 पद के लिए परीक्षा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक 6 परीक्षा केंद्रों पर

होगी। पांच अगस्त को रसायनज्ञ के 1 पद के लिए परीक्षा प्रातः 10 से 12.30

बजे तक 5 परीक्षा केंद्रों पर होगी।

आयोग सचिव ने बताया कि इन

परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर

दिए गए हैं। अभ्यर्थी यथाशीघ्र प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लें। प्रवेश-पत्र

आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र

क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ठ कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त

एसएसओ पोर्टल पर लॉगइन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक

से भी प्रवेश-पत्र को डाउनलोड किया जा सकता है।

परीक्षा केन्द्र पर

किसी भी परीक्षार्थी को प्रत्येक परीक्षा के प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व

तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा

केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक

परीक्षा के प्रारंभ होने के लिए नियत समय से पर्याप्त पूर्व परीक्षा

केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का

कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण

परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें