मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व सांसद अरुण कुमार ने चिराग पासवान की छोड़ी पार्टी-कहा हम लोग माला जपने वाले साधु नहीं हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व सांसद अरुण कुमार ने चिराग पासवान की छोड़ी पार्टी-कहा हम लोग माला जपने वाले साधु नहीं हैं

पूर्व सांसद अरुण कुमार ने चिराग पासवान की छोड़ी पार्टी-कहा

हम लोग माला जपने वाले साधु नहीं हैं

पटना।लोजपा (रा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद अरुण कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। जानकारी के मुताबिक, वह नवादा या जहानाबाद से टिकट चाह रहे थे। लेकिन नवादा बीजेपी के पास और जहानाबाद सीट जदयू के खाते में चली गई है।अरुण कुमार ने कहा कि चिराग पासवान यह समझना चाहिए कि हमलोग माला जपने वाले हिमालय के साधु नहीं है। हम जनता के हक की लड़ाई के लिए 40 साल से राजनीति कर रहे हैं। इसलिए मैंने खुद को उनसे अलग कर लिया।इधर, डॉक्टर अरुण कुमार ने रविवार को पटना में अपने घर पर एक मीटिंग बुलाई है। फिर इस मीटिंग में तय किया जाएगा कि वो जहानाबाद से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या फिर बसपा में शामिल होंगे। उन्होंने अभी कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि रविवार को सब कुछ सामने होगा। अरुण कुमार ने कहा कि पिछले दो दिनों से मैं पटना में हूं। यहां पर कई लोग मुझसे आकर मिल रहे हैं। वह लोग चुनावी मैदान में उतरने की बात भी कह रहे हैं। इस विषय में हम बाद में निर्णय लेंगे, लेकिन ये तय है कि अब मैं लोजपा (रा) के साथ नहीं हूं।उनसे जब सवाल किया गया की क्या लगता है, आपके साथ चिराग पासवान ने धोखा किया है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि सब चीज जनता देख रही है। हमने हर एक मौके पर चिराग पासवान का साथ दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें