मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सरकार किसानों एवं आमजन से जुड़े मुद्दे पर गंभीर नहीं- गहलोत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा सरकार किसानों एवं आमजन से जुड़े मुद्दे पर गंभीर नहीं- गहलोत

जयपुर। पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर किसानों एवं आमजन से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश में अतिवृष्टि को लेकर बन रही विकट परिस्थितियों पर विधानसभा में चर्चा कराए जाने की मांग की है।गहलोत ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर पोस्‍ट किया कि यह एक परंपरा रही है कि जब विधानसभा या संसद का सत्र चल रहा हो तब यदि कोई विशेष परिस्थिति जैसे प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि, अनावृष्टि की स्थिति बनती है तो सरकार उस विषय पर बहस करवाती है। इससे प्रदेशभर के विधायकों का फीडबैक सरकार के पास पहुंचता है और पूरी स्थिति सरकार के सामने आती है। परन्तु राजस्थान में सरकार इससे बचने के प्रयास कर रही है। सरकार चाहती नहीं है कि हाउस में बहस हो और सरकार की जवाबदेही तय हो।गहलोत ने चिंता व्‍यक्‍त करते हुए लिखा कि राजस्थान में अतिवृष्टि से एक दर्जन से अधिक जिलों में परिस्थितियां विकट बनी हुई हैं परन्तु सरकार ने सदन में इस पर चर्चा कराने से इंकार कर दिया है और केवल बयान देकर इतिश्री करना चाहती है। यह दिखाता है कि भाजपा सरकार किसानों एवं आमजन से जुड़े इस मुद्दे पर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें