मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

2047 तक विकसित भारत बनाने को संकल्पित हैं मोदी -नीतीश : राम कृपाल यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
2047 तक विकसित भारत बनाने को संकल्पित हैं मोदी -नीतीश : राम कृपाल यादव

नवादा।नवादा परिसदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने पत्रकार वार्ता में रविवार को कहा किप्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश और बिहार को 2047 तक विकसित बनाने के लिए संकल्पित हैं। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग गठबंधन 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।रामकृपाल यादव ने कहा किवोट अधिकार यात्रा में दरभंगा में प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को गाली दी गई। यह देश के हर मां का अपमान है। बिहार शर्मसार हुआ है। इंडिया गठबंधन ने राजनीतिक नीचता की सारी हदें पर दी हैं। अभी तक राहुल तेजस्वी ने माफी तो दूर खेद तक नहीं जताया है।सीता मईया की धरती पर सनातन को गाली देने वालों को बुलाकर बिहार का अपमान कर रहे हैं राहुल और तेजस्वी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे ने सनातन को डेंगू ओर कोरोना बताया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बिहारियों का अपमान किया था। राहुल और तेजस्वी ऐसे लोगों को बिहार में घुमाकर बिहारी अस्मिता को गाली दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि ये वोट अधिकार अधिकार यात्रा नहीं है बल्कि सनातन अपमान यात्रा, बिहारी अपमान यात्रा है।बिहार में वोट अधिकार यात्रा के आर में परिवार और घुसपैठियों को अधिकार दिलाने के लिए यात्रा चल रही है।राहुल तेजस्वी से जनता पूछ रही हैक्या मृतकों के नाम वोटर लिस्ट नहीं हटने चाहिए? जिनका नाम कई जगहों पर है क्या उनका नाम सिर्फ एक हीं जगह नहीं होना चाहिए?जो बिहार छोड़ कर दूसरे राज्यों के वोटर हो गए हैं क्या उनका नाम बिहार के वोटर लिस्ट में भी रहना चाहिए?उन्होंने कहा कि क्या घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट में होनी चाहिए? लेकिन ये लोग जवाब नहीं दे रहे है बल्कि थेथर लॉजी कर रहे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्षों को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट दे दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें