धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली : धोखाधड़ी मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नोएडा से धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को गुरुवार गिरफ्तार कर लिया। मालुम हो कि महेन्द्र सिंह धोनी ने दिवाकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. भारतीय दंड संहिता धारा 406, 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत मिहिर दिवाकर पर कार्रवाई की गई है। 15 करोड़ की धोखाधड़ी को लेकर एमएस धोनी ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था। मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास की कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के खिलाफ धोनी ने रांची कोर्ट में केस दर्ज कराया है। आपको बता दें कि अपने बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर पर एमएस धोनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी ने मिहिर के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए बताया था कि दिवाकर ने जयपुर में उनके यानी धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर समझौता किया था। हालांकि मिहिर दिवाकर और सौम्या दास की कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ धोनी ने 15 अगस्त 2021 को ही अपने सभी संबंध खत्म कर लिए थे। वावजूद मिहिर ने धोनी के नाम का इस्तेमाल किया। और महेन्द्र सिंह धोनी के साथ 15 करोड़ से अधिक की कथित रूप से धोखधड़ी किया गया।





