मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

शिमला में लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की पहली रेंडमाइजेशन का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शिमला । लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत मान्यता प्राप्त राजनैतिक

दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं

वीवीपैट मशीनों की प्रथम रेंडमाइजेशन वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के

एनआईसी कक्ष में की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला

में कुल 1731 बैलट यूनिट, 1432 कंट्रोल यूनिट एवं 1677 वीवी पैट मशीनें

मौजूद है।

उन्होंने कहा कि मशीनों की प्रथम रेंडमाइजेशन विधानसभा

क्षेत्रवार की गई। प्रथम रेंडमाइजेशन के उपरांत 3 मई, 2024 से मशीनों को

संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पूरे सुरक्षा दायरे में भेजना सुनिश्चित किया

जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मशीनों के रखरखाव के लिए स्ट्रांग रूम

की व्यवस्था की जा चुकी है, इसके उपरांत बूथ स्तर के लिए दूसरी रेंडमाइजेशन

का आयोजन किया जाएगा तथा अंत में पर्यवेक्षक की उपस्थिति में 19 मई, 2024

को मशीनों की पेयरिंग के लिए रेंडमाइजेशन का आयोजन होगा।

जिला

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला में कुल 1058 मतदान केन्द्र है, जिनके

लिए 1326 बैलट यूनिट, 1326 कंट्रोल यूनिट एवं 1571 वीवी पैट मशीनों का

आबंटन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए मशीनों का

आबंटन लगभग 125 से 150 प्रतिशत तक किया गया है ताकि मशीनों के खराब होने

की स्थिति में आबंटित अतिरिक्त मशीनों को प्रयोग में लाया जा सके।

उन्होंने

कहा कि मशीनों के रेंडमाईजेशन के उपरांत जिला में 299 बैलट यूनिट अतिरिक्त

रहेगे, जिसे वेयर हाउस फागू में सुरक्षित रखा जाएगा ताकि चुनाव में

उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने की स्थिति में इन बैलट यूनिट को प्रयोग में

लाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें