मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:23 · नई दिल्ली संस्करण

नए सीएम के नाम पर सब कुछ योजना के मुताबिक, जल्द होगा बड़ा ऐलान: संजय झा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नए सीएम के नाम पर सब कुछ योजना के मुताबिक, जल्द होगा बड़ा ऐलान: संजय झा

पटना। बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सीएम का नाम फाइनल करेगी। वहीं, सीएम के नाम पर जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि पार्टी व गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वह स्वीकार होगा।

बिहार की राजनीति में चल रहे ताजा घटनाक्रम के बीच संजय कुमार झा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। जल्द ही नए सीएम का नाम सबके सामने आ सकता है।"

नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रही चर्चाओं पर संजय झा ने कहा कि प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी और गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वह राज्य के हित में होगा। उनके इस बयान से यह संकेत मिलता है कि जदयू नेतृत्व अंदरूनी स्तर पर स्थिति को नियंत्रित और संतुलित बनाए रखने में जुटा हुआ है।

वहीं, संसद के विशेष सत्र और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी संजय कुमार झा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र ऐतिहासिक साबित होने वाला है। झा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनके पास सत्ता में रहते हुए अवसर था, तब उन्होंने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जबकि अब वे इसकी आलोचना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भेजे गए पत्र का जिक्र करते हुए झा ने इसे आजादी के बाद के महत्वपूर्ण क्षणों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी और सभी राजनीतिक दलों को इसका समर्थन करना चाहिए। उनके मुताबिक, महिलाओं की भागीदारी नीति निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में बढ़ेगी।

सोनिया गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने सवाल उठाया कि यदि यह मुद्दा पहले से तय था, तो कांग्रेस सरकार के दौरान इसे लागू क्यों नहीं किया गया।

उन्होंने याद दिलाया कि जब नीतीश कुमार केंद्र में थे, तब उन्होंने इस विधेयक के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

संजय झा ने बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा, जिसे 2029 से लागू करने की योजना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें