मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:27 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या में राम मंदिर के शुभारंभ से हर राम भक्त, हर सनातन धर्मावलंबी प्रफुल्लितः सीएम योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

नई दिल्ली/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया। भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सीएम योगी ने अपने संबोधन में सीएम योगी ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर के साथ ही भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश से देश को नेतृत्व देते हैं और काशी विश्वनाथ धाम से जो यात्रा प्रारंभ हुई,वह आज अयोध्या तक पहुंच चुकी है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में पांच सदी के बाद पुनः विराजमान हो चुके हैं। हर राम भक्त, हर सनातन धर्मावलंबी, इस घटना से प्रफुल्लित है। पूरे भारत को इस दिन की प्रतीक्षा सदियों से थी। उन्होंने कहा कि आज देशवासियों ने एक नए भारत का दर्शन किया है। इस देश में हर नागरिक को सम्मान मिलता है। अधिवेशन के दौरान जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका समर्थन किया, जिससे पूरा माहौल राममय हो गया।

मंदिर वहीं बनाया है, जहां निर्माण का निर्णय लिया गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भगवान राम 5 शताब्दियों के बाद अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में पुनः स्थापित हुए हैं। भारत सदियों से इस दिन का इंतजार करता रहा है। दर्जनों पीढ़ियां इसी कामना के साथ इंतजार करती रहीं कि भगवान राम एक बार फिर अपने मंदिर में विराजमान हों। यह क्षण ऐसा था कि समाज के अधिकांश लोगों को अपने भगवान के स्थान के लिए सदियों तक इंतजार करना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में 'मंदिर उसी स्थान पर बनाया गया है, जहां निर्माण का निर्णय लिया गया था। इसके लिए भी भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन पीएम मोदी को बधाई देता है और आभार व्यक्त करता है।

एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प के साथ हासिल करेंगे 400 सीटों का लक्ष्य

सीएम योगी ने कहा कि अगर हम पिछले 10 वर्षों में पूरे देश में विकास की गति को देखें, तो इससे हम सभी में विश्वास पैदा होता है। आज भारत में स्टार्ट-अप की गति अलग है। 2014 में भारत को दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना गया था, लेकिन आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और साथ ही भारत ने प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने आगे कहा कि 10 वर्षों में रेलवे लाइन बढ़कर 55,128 किलोमीटर हो गईं और वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें आज हम सभी के लिए देश में सार्वजनिक परिवहन के आधुनिक तरीके के रूप में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में सात एम्स की संख्या बढ़कर 22, आईआईएम की संख्या 13 से बढ़कर 20, आईआईटी की संख्या 16 से बढ़कर 23, मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 660 हो गई है, यह नए भारत की तस्वीर दिखाती है जो प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संभव हुआ है। सीएम योगी ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों के भीतर, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 12 करोड़ किसानों को लाभान्वित करने का काम किया गया है। पीएम आवास योजना के माध्यम से बिना भेदभाव, चार करोड़ गरीबों को घर की सुविधा मिली। पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं और स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ गरीबों के घरों में शौचालय बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास के साथ जब हम सब 2024 के चुनाव की तरफ बढ़ रहे हैं, तो एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प से हम बीजेपी और एनडीए के साथ मिलकर 400 सीटों के लक्ष्य को हासिल करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें