रूस-यूक्रेन युद्ध दो साल होने के बीच यूरोपीय संघ ने रूस पर लगाए नये प्रतिबंध
ब्रसेल्स,
22 फरवरी । यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के दो साल पूरे होने
पर यूरोपीय संघ ने बुधवार को रूस के खिलाफ नये प्रतिबंध लगाने पर सहमति
जताई, जिसके दायरे में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मास्को की सहायता करने
वाली चीनी कंपनियों सहित व्यक्तियों और व्यवसायों को लाया जाएगा।
यूरोपीय
संघ ने यह निर्णय ऐसे समय में लिया है, जब यूक्रेन पर रूस के हमले के दो
वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और हाल में रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी
की मृत्यु की बात सामने आई है। ज्ञात रहे कि रूस ने 24 फरवरी, 2022 को
यूक्रेन पर हमला कर दिया था।
वर्तमान में 27 देशों के
यूरोपीय संघ की अध्यक्षता कर रहे बेल्जियम ने कहा, नये प्रतिबंध यूरोपीय
संघ द्वारा अनुमोदित सबसे व्यापक पाबंदियों में से एक हैं। राजनयिक सूत्रों
ने बताया कि यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों के दूत लगभग 200 कंपनियों और
व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने बताया कि
प्रतिबंधों को अभी औपचारिक रूप से लागू किया जाना बाकी है।
सूत्रों
ने कहा कि प्रतिबंध के दायरे में कई चीनी कंपनियां भी हैं, जिनके बारे में
माना जाता है कि इन्होंने रूस को मदद प्रदान की थी। यूरोपीय संघ की लीगल
मैगजीन में प्रतिबंध प्रकाशित होने पर लक्षित संस्थाओं का विवरण सामने
आएगा।





