मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

एटा सड़क हादसा: कैंटर-रोडवेज बस की भिड़ंत में 4 यात्रियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एटा सड़क हादसा: कैंटर-रोडवेज बस की भिड़ंत में 4 यात्रियों की मौत

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र में किलरमऊ के नजदीक एक तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मारी। एटा डिपो की बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी। हालांकि, रास्ते में खराब होने के कारण बस को सड़क किनारे खड़ा करके ठीक किया जा रहा था।

इसी दौरान कैंटर ने टक्कर मारी। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ सिटी, सीओ सदर समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। हालांकि, अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह के अनुसार, जब खराब बस को रिपेयर किया जा रहा था, उस समय अधिकतर यात्री बाहर सड़क किनारे खड़े थे और कुछ यात्री बस के अंदर बैठे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि जब कैंटर बस के नजदीक पहुंचा था, उसी समय दूसरी तरफ से एक ट्रक का आना हुआ था। बचाव के दौरान कैंटर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि बस के अंदर बैठे यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन सड़क किनारे खड़े यात्रियों में से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चार यात्रियों को मृत घोषित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि कुल 11 यात्री घायल हैं और एक यात्री की स्थिति गंभीर है। सभी का इलाज जारी है।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि घटना के सही कारणों का पता चलाने के लिए जांच की जाएगी। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें