गंडक नदी का जलस्तर कम होते ही कटाव हुआ तेज
पूर्वी चंपारण।गंडक नदी का जलस्तर कम होते ही कटाव तेज हो गया है। गंडक नदी कटाव करते जिले के संग्रामपुर प्रखंड के पुछरिया गांव के मलाही टोला के समीप पहुंच गयी है, जिससे ग्रामीणो में भय व्याप्त है। ग्रामीण चन्द्रकिशोर सहनी बुनिलाल सहनी, उमेश सहनी, सूरज यादव,विनोद सहनी, नवल सिंह, रामचंद्र सिंह,योगी दास आदि ने कटाव स्थल पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द कटावरोधी कार्य कराने की मांग की है।इन लोगो ने बताया कि अगर समय रहते कटावरोधी कार्य नही हुआ तो नदी व कटाव स्थल से मलाही टोला गांव को बच पाना मुश्किल है,क्योकी नदी और गांव की दूरी महज दस से पांच मीटर रह गयी है।लोगो ने बताया नदी में कटाव इतनी तेज है,कि कभी भी मलाही टोला गांव के दर्जनों आवासीय घर नदी में समाहित हो जायेगा और सैकड़ो परिवार बेघर हो सकते है।नदी में कटावरोधी कार्य शुरू करने को लेकर प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी के प्रतिनिधि नितेश कुमार ने मंगलवार को डीएम से मिलकर कटाव की जानकारी दिया और युद्धस्तर पर त्वरित कटावरोधी कार्य कराने का मांग किया।जल संसाधन विभाग बाढ़ नियंत्रण मोतिहारी के कनीय अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि कटाव स्थल पर कैम्प किया गया हैं जिसका रिपोर्ट जिला के विभागीय अधिकारी को भेजा गया है।पानी का लेबल काफी है,जब तक पानी थोड़ा कम नही होगा तब तक कटावरोधी कार्य करने में समस्या होगी। निगरानी की जा रही हैं पानी कम होते ही कटावरोधी कार्य शुरू किया जायेगा।





