मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

ईपीएफओ ने दिसंबर में नेट 15.62 लाख सदस्य जोड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 20 फरवरी । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने दिसंबर

में नेट (शुद्ध रूप से) 15.62 लाख सदस्य जोड़े हैं। सेवानिवृति कोष का

प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने यह जानकारी दी है।

श्रम

एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि ईपीएफओ ने

दिसंबर में शुद्ध रूप से 15.62 लाख सदस्य जोड़े हैं। यह पिछले तीन महीनों

में सबसे अधिक है। ईपीएफओ की ओर से जारी ताजा पेरोल आंकड़ों के मुताबिक

नवंबर की तुलना में दिसंबर, 2023 के दौरान सदस्यों की संख्या में 11.97

फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

मंत्रालय के मुताबिक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अस्थायी पेरोल आंकड़ों के मुताबिक निकाय ने

दिसंबर में शुद्ध रूप से 15.62 लाख सदस्य जोड़े हैं। ये दिसंबर 2022 की

तुलना में 4.62 फीसदी की वृद्धि है। आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर महीने के

दौरान करीब 8.41 लाख नए सदस्य नामांकित हुए हैं।

पेरोल

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग

की हिस्सेदारी 57.18 फीसदी है। इससे यह पता चलता है कि देश के संगठित

क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले ज्यादातर सदस्य युवा हैं। इसके

अलावा दिसंबर में ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर चले गए करीब 12.02 लाख सदस्य

वापस आए हैं।

श्रम मंत्रालय के मुताबिक निकाय में जोड़े गए

कुल 8.41 लाख नए सदस्यों में करीब 2.09 लाख महिला सदस्य हैं, जो पहली बार

ईपीएफओ में शामिल हुई हैं। यह संख्या ये नवंबर 2023 की तुलना में 3.54

फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र, गुजरात,

तमिलनाडु, कर्नाटक और हरियाणा से सबसे अधिक सदस्य दिसंबर में शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें