मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के उज्जैन में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के घर ईओडब्ल्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्र के उज्जैन में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के घर ईओडब्ल्यू

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को जिला सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अनिल सुहाने के आवास पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां सर्चिंग के दौरान टीम को पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनमें दो बड़े मकान, दो दुकान सहित तीन बैंक लॉकर शामिल है। साथ ही आठ लाख रुपये की नकदी भी मिली है।ईओडब्ल्यू और पुलिस की 30 सदस्यीय संयुक्त टीम ने शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सहायक प्रबंधक रहे अनिल सुहाने के बी 2/20 बंसत विहार स्थित घर पर दबिश देकर सर्चिंग शुरू की। बताया जा रहा है कि सुहाने के खिलाफ ईओडब्ल्यू को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिल रही थी। इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है।ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि सर्चिंग के दौरान अब तक अनिल सुहाने के पास से 2500 स्क्वायर फीट का चार मंजिला मकान, सुहाने जिस घर (1500 स्क्वायर फीट) में अभी रहते हैं, उस मकान सहित उज्जैन के दवा बाजार में दो दुकानें, दो प्लाट, तीन कारें, आठ लाख रुपये नकद राशि और बैंक में तीन लॉकर भी मिले हैं। टीम को उज्जैन में कुछ कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं, जिसकी गणना की जा रही है।पुलिस अधीक्षक सोनी ने बताया कि अनिल सुहाने पर पहले भी बैंक में ऋण संबंधी भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें मिली थीं। सुहाने 1992 में 3000 रुपये प्रतिमाह की नौकरी पर लगे थे। इस हिसाब से सुहाने की अब तक की आय 70 लाख रुपये की होना चाहिए थी, लेकिन उनके पास से करोड़ों की संपत्ति मिली है। सुहाने हाल ही में 31 दिसम्बर 2024 को बैंक के सहायक प्रबंधक के पद से रिटायर हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर