मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

मंडला में वन विभाग के बाबू के घर EOW की दबिश, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर जांच शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मंडला में वन विभाग के बाबू के घर EOW की दबिश, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर जांच शुरू

मंडला,। मध्य प्रदेश के मंडला में बुधवार सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने वन विभाग के एक लिपिक के आवास पर छापेमार कार्रवाई की। जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने पश्चिम सामान्य वन मंडल में पदस्थ लिपिक स्वेतांक चौरसिया के राज राजेश्वरी स्थित आवास पर दबिश दी। कार्रवाई आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत से जुड़ी बताई जा रही है।

बुधवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम के अचानक पहुंचने से इलाके में हलचल मच गई। टीम ने आवास में मौजूद दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित रिकॉर्ड की जांच शुरू की। अधिकारियों की टीम आय-व्यय, संपत्ति और उससे जुड़े दस्तावेजों का मिलान कर रही है।

आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर कार्रवाई

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू को लिपिक स्वेतांक चौरसिया के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर बुधवार सुबह जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम मंडला पहुंची और उनके आवास पर कार्रवाई शुरू की। छापे के दौरान टीम द्वारा घर में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपत्ति से संबंधित कागजात और अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों की जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि संबंधित कर्मचारी की घोषित आय और उसके पास मौजूद संपत्ति के बीच कितना अंतर है। ईओडब्ल्यू की टीम आय के स्रोतों और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों द्वारा बैंक खातों, संपत्ति के कागजात, निवेश और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी की भी जांच किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, छापे की कार्रवाई पूरी होने और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कथित रूप से आय से अधिक कितनी संपत्ति मिली है। फिलहाल ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें