मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा, 10 रुपये के शेयर को 12 हजार में बेचने के आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा, 10 रुपये के शेयर को 12 हजार में बेचने के आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार को भोपाल के बड़े कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर बड़ी छापेमार कार्रवाई की। ईओडब्ल्यू की टीम ने एमपी नगर स्थित उनके ऑफिस और चूना भट्टी क्षेत्र में स्थित आवास पर एक साथ छापा मारा। यह कार्रवाई निवेशकों से कथित तौर पर 35.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में की गई है। ईओडब्ल्यू की टीम ने दोनों ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। पूछताछ और आगे की जांच जारी है।जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू की दो अलग-अलग टीमें शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एमपी नगर जोन 2 में ऑफिस और चूना भट्‌टी में दिलीप गुप्ता के घर पर पहुंची। फिलहाल, अफसर दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। ईओडब्ल्यू ने करीब एक महीने पहले दिलीप गुप्ता और उनकी दो कंपनियों– मेसर्स डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड तथा मेसर्स श्री मां सीमेंटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। शिकायत के मुताबिक, आरोपी कारोबारी ने निवेशकों को ऊंचा रिटर्न देने का लालच देकर फर्जी तरीके से 35.37 करोड़ रुपये जमा करवाए और बाद में न तो पैसा लौटाया और न ही कोई रिटर्न दिया। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, गुप्ता ने 10 रुपए के शेयर को 12 हजार 972 रुपये में बेचकर निवेशकों को धोखा दिया। ऊंचे फायदे का लालच देकर निवेशकों की पारिवारिक संपत्तियां भी गिरवी रखवा दीं। बंद बैंक खातों से चेक जारी किए।भोपाल निवासी विनीत जैन और उनकी मां लता जैन ने ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक से 2.75 करोड़ रुपये और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस से 4.45 करोड़ रुपये का लोन लेकर गुप्ता को निवेश के नाम पर सौंप दिया। जैन के अनुसार, गुप्ता ने भारी मुनाफा दिखाकर उन्हें लोन लेने के लिए प्रेरित किया और फर्जी चेकों व कागजात के सहारे धोखाधड़ी की। मामला केवल ईओडब्ल्यू तक सीमित नहीं रहा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी 31 अक्टूबर को इस मामले में ईसीआईआर दर्ज किया है। जांच अधिकारी इस मामले में अब पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत छानबीन कर कालेधन को सफेद किए जाने के मामले में नए सिरे से पूछताछ करेंगे। डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के शेयर्स की खरीद-फरोख्त से लेकर अमरूद की फसल से डेढ़ करोड़ तक की आय की भी जांच होगी। फर्म से जुड़े रहे कुछ लोगों को भी पूछताछ के दायरे में लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें