मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर पवन कुमार के 6 ठिकानों पर ईओयू की रेड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर पवन कुमार के 6 ठिकानों पर ईओयू की रेड

पटना। बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के छह ठिकानों पर बुधवार को एक साथ छापेमारी शुरू की। ईओयू की जांच में पवन कुमार के खिलाफ 3.89 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं, जो उनकी ज्ञात आय से 103.94 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।

आर्थिक अपराध इकाई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्राप्त सूचना के सत्यापन के बाद पवन कुमार के विरुद्ध ईओयू थाना कांड संख्या 12/26, दिनांक 23 जून 2026 दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पवन कुमार वर्तमान में भवन निरूपण अंचल-1, पटना में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह निदेशक, निरूपण इकाई, पटना भवन प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, बिहार के पद का भी दायित्व संभाल रहे हैं।

इओयू के अनुसार, सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि पवन कुमार ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 3 करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपए अधिक की संपत्ति अर्जित की है। इस आधार पर विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया।

इसके बाद बुधवार की सुबह उनके छह अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

जिन ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है, उनमें पटना के उत्तरी श्रीकृष्णापुरी स्थित यमुना निवास अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर बी-305, पटना स्थित उनका कार्यालय, भागलपुर के आनंदगढ़ कॉलोनी, तिलकामांझी स्थित मकान, नोएडा सेक्टर-75 स्थित फ्लैट, नोएडा स्थित एक अन्य आवासीय ठिकाना तथा नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित फ्लैट शामिल हैं।

ईओयू ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में की जा रही है।

तलाशी के दौरान अचल संपत्ति, बैंक खातों, निवेश, नकदी, आभूषण और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। ईओयू की ओर से कहा गया है कि छापेमारी पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें