मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

किशनगंज एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, आय से 1.94 करोड़ अधिक संपत्ति का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किशनगंज एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, आय से 1.94 करोड़ अधिक संपत्ति का आरोप

किशनगंज। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार को किशनगंज के एसडीपीओ-वन गौतम कुमार के बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक स्थित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई किशनगंज के अलावा पूर्णिया, अररिया, पटना और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में की जा रही है।किशनगंज में ईओयू की टीम मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तीन वाहनों से एसडीपीओ गौतम कुमार के आवास और कार्यालय पहुंची। टीम में करीब 12 अधिकारी शामिल हैं, जो दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य महत्वपूर्ण सामानों की जांच कर रहे हैं।छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है। आर्थिक अपराध इकाई ने एसडीपीओ गौतम कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में करीब 1 करोड़ 94 लाख रुपये की अवैध संपत्ति का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जांच टीम संपत्ति से जुड़े बैंक दस्तावेज, जमीन खरीद-बिक्री के कागजात और अन्य वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है।गौतम कुमार का पुश्तैनी घर सहरसा में है, जबकि पटना में भी उनका मकान है। वहीं पूर्णिया में उनका ससुराल बताया जा रहा है। इन सभी स्थानों पर भी जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान गौतम कुमार फिलहाल किशनगंज में ही मौजूद बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि हाल के दिनों में गौतम कुमार ने किशनगंज जिले में अवैध बालू खनन, लॉटरी माफिया, तस्करी और लूट के कई मामलों में कार्रवाई की थी, जिसमें कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया था।दूसरी ओर आर्थिक अपराध इकाई को उनके खिलाफ कथित काली कमाई और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। फिलहाल छापेमारी जारी है और EOU की टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें