मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

पर्यावरण मंत्री ने देर रात सिंघु बॉर्डर पर जाकर ग्रेप 4 के कार्यान्वयन का निरीक्षण किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पर्यावरण मंत्री ने देर रात सिंघु बॉर्डर पर जाकर ग्रेप 4 के कार्यान्वयन का निरीक्षण किया

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार देर रात नरेला और सिंघु बॉर्डर पर जाकर ग्रेप 4 के कार्यान्वयन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई जगह से ग्रेप 4 के नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिल रही थी। इसलिए आज हम यहां देखने आए हैं कि रात में क्या स्थिति है। प्रदूषण के नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार अपने स्तर पर सारे प्रयास कर रही है।निरीक्षण के दौरान गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार काम कर रही है। अभी दिल्ली के अंदर ग्रेप 4 लागू है। दिल्ली में बीएस 3 और बीएस 4 की गाड़ियों और ट्रकों की एंट्री पर बैन है। कई जगह से ग्रेप 4 के नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिल रही थी। इसलिए आज हम यहां देखने आए हैं कि रात में क्या स्थिति है। जो लोग नहीं मानते हैं उन लोगों का चालान भी किया जा रहा है। मैं सभी लोगों से यही अपील करना चाहता हूं कि चाहे वो ड्राइवर हो या ट्रक मालिक हों, दिल्ली के अंदर प्रदूषण की रोकथाम के लिए इन गाड़ियों की एंट्री बैन है, इसलिए इस तरह की गाड़ियां न भेजें। ईस्टर्नल पैरिफेरल एक्सप्रेसवे से गाड़ियों काे डायवर्ट कर लें, ताकि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी लाई जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें