मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

इंग्लैंड के स्पिनर लीच दूसरे टेस्ट से बाहर हुए , बशीर को मिल सकता है अवसर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

विशाखापत्तनम। इंग्लैंड के स्टार स्पिनर जैक लीच चोटिल होने के कारण शुक्रवार से यहां भारतीय टीम के खिलाफ शुरु हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं। जैक का बाहर होना मेहमान टीम के लिए एक करारा झटका है। इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि लीच घुटने में चोट के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पायेंगे। लीच को ये चोट हैदराबाद में हुए पहले क्रिके टेस्ट मैच में लगी थी। लीच ने पहले मैच में चोटिल होने के बाद भी गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब उनके नहीं खेलने से टीम को गेंदबाजी आक्रमण कमजोर होगा। लीच इंग्लैंड की वर्तमान टीम के सबसे अनुभवी और सफल स्पिनर हैं। ऐसे में अब उनके बाहर होने पर नये गेंदबाज शोएब बशीर को अवसर मिल सकता है। बशीर हाल ही में टीम ने जुड़े हैं। 20 साल के बशीर ऑफ स्पिनर हैं। विशाखापत्तनम की पिच स्पिनरों की सहायक हो सकती है। इसी कारण उन्हें लीच का सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इस स्पिनर ने हालांकि अब तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। लीच के बाहर होने के बाद भी मेहमान टीम का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नहीं कहा जा सकता है क्योंकि उसके पास टॉम हार्टली जैसा स्पिनर भी है। हार्टली ने पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी कर सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।

स्टोक्स ने कहा, जैक लीच चोट के कारण बाहर हो गए हैं। यह बात परेशान करने वाली है, लेकिन कुछ किया नहीं जा सकता।’ वहीं बशीर के खेलने की संभावना पर उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें मौका मिलता है तो मैं चाहूंगा कि वे इस मौके का लाभ उठायें। मैं इसमें उनकी पूरी मदद करूंगा क्योंकि हर कोई पहला टेस्ट मैच एक बार ही खेलता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें