मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:07 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः ऊर्जा मंत्री तोमर आज जबलपुर प्रवास पर, बिजली कंपनियों की समीक्षा करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्रः ऊर्जा मंत्री तोमर आज जबलपुर प्रवास पर, बिजली कंपनियों की समीक्षा करेंगे

जबलपुर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर आज बुधवार को जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शक्ति भवन प्रांगण में विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे यहां बिजली कंपनियों की समीक्षा भी करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ऊर्जा मंत्री तोमर सुबह 10 बजे पालनाघर, सुबह 10.25 बजे एनओएमसी एवं सुबह 10.40 बजे आनलाईन परमिट सिस्‍टम का उद्घाटन करेंगें। वे सुबह 11 बजे आईटी पार्क में 1912 निदान कॉल सेंटर का एवं क्‍विक हेल्‍प डेस्‍क का तथा सुबह 11.10 बजे वी-मित्र एप का शुभारंभ करने के बाद सुबह 11.20 बजे 1912 निदान कॉल सेंटर में नियुक्‍त दिव्‍यांगजनों एवं विधवा महिलाओं के सम्‍मान कार्यक्रम में शामिल होंगे।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर सुबह 11.40 बजे से शक्ति‍ भवन बोर्ड रूम में मध्‍य प्रदेश पावर जनरेशन कंपनी की, दोपहर 12.10 बजे से मध्‍य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की एवं दोपहर 12.30 बजे से मध्‍य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे तथा दोपहर 1.15 बजे से जबलपुर जिले के सभी विधायकों एवं महापौर के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद तोमर दोपहर 3 बजे ‍कार द्वारा जबलपुर से रीवा के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें