मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:05 · नई दिल्ली संस्करण

उपभोक्ता संतुष्टि और बिजली बिल वसूली साथ-साथ करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,

। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि बिजली

उपभोक्ताओं की संतुष्टि और लंबित बिजली बिलों की वसूली की कार्यवाही

साथ-साथ करें। जिन क्षेत्रों में उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा कर रहे

हैं, वहां कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न

सिंह तोमर ने गुरुवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के

दौरान दिये। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि ऊर्जा विभाग की योजनाओं का रूट

लेवल तक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। खराब ट्रांसफार्मर नियमानुसार समय-सीमा

में बदलें।

किसानों को सिंचाई के लिये दिन में बिजली मिले

ऊर्जा

मंत्री तोमर ने कहा कि प्रदेश में सोलर एनर्जी की पर्याप्त उपलब्धता को

देखते हुए किसानों को सिंचाई के लिये दिन में ही बिजली देने की व्यवस्था

करें। इससे किसानों को सिंचाई के लिये रात में जागना नहीं पड़ेगा।

स्मार्ट जोन ऑफिस बनायें

तोमर

ने कहा कि पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में 9 जोन कार्यालयों को स्मार्ट जोन

ऑफिस के रूप में बनायें। यहाँ बिजली उपभोक्ता के लिये भी सुविधायें उपलब्ध

होनी चाहिए।

इस दौरान अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने

विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस

अवसर पर ओएसडी विजय गौर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें