मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

बालाघाटः चकरवाहा जंगल में हॉकफोर्स की नक्सलियों से मुठभेड़, कुकर बम बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,

08 फरवरी । मध्यप्रदेश में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान

नक्सलियों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी अनुक्रम में मध्यप्रदेश

पुलिस की हॉकफोर्स को एक और बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के

दौरान गुरुवार को बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र अन्तर्गत चकरवाहा जंगल

क्षेत्र में सर्चिंग कर रही कोबरा 207 और हॉकफोर्स की संयुक्त टीम की

नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। कोबरा 207 और हॉकफोर्स द्वारा की गई जवाबी

कार्रवाई से नक्सली घने जंगल में भाग गए।

इस मुठभेड़ में

कोबरा 207 और हॉकफोर्स का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ। नक्सलियों के पास से

पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए कुकर बम को जब्त किया

गया। इसके अतिरिक्त यहां से सर्चिंग टीम ने भारी मात्रा में नक्सलियों

द्वारा उपयोग की जाने वाली दैनिक सामग्री, दवाइयां आदि भी बरामद किए।

सर्चिंग टीम द्वारा जंगलों में नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

कुछ इस तरह चला घटनाक्रम :-

जनसम्पर्क

अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले

चकरवाहा जंगल क्षेत्र में 15 से 20 माओवादियों की उपस्थिति की सूचना कोबरा

207 और हॉकफोर्स को मिली। नक्सल विरोधी अभियान के तहत कोबरा 207 और

हॉकफोर्स की संयुक्त सर्चिंग टीम जंगल में माओवादियों की तलाश में निकली।

गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे चकरवाहा जंगल क्षेत्र में सर्चिग एवं एरिया

डॉमिनेशन की कार्यवाही के दौरान माओवादियों ने सर्चिग पार्टी पर फायरिंग

की। पुलिस सर्चिग पार्टी की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई।

उन्होंने

बताया कि जवाबी कार्रवाई से डरकर माओवादी घने जंगल में भाग गए। घटना

उपरांत हॉकफोर्स की पार्टी द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग की गई। यहां से कुकर

बम, नक्सल टेंट, बैटरी, वायर, दवाइयां, कुल्हाड़ी, खाना बनाने के बर्तन,

तिरपाल सहित भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद कर

नक्सलियों को आर्थिक एवं सामरिक रूप से नुकसान पहुंचाया है। वर्तमान में

पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों के द्वारा गहन सर्चिंग की जा रही

है।

माओवादियों पर लगातार की जा रही कार्रवाई

मध्यप्रदेश

पुलिस द्वारा प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सल उन्मूलन के लिए

चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के तहत वर्ष 2023 में तीन बड़ी कार्रवाई

की गई हैं। इन कार्रवाइयों में हॉकफोर्स ने 2 महिला नक्सलियों सहित 4

हार्डकोर नक्सलियों को धराशायी किया। इन सभी नक्सलियों पर मध्यप्रदेश,

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 14-14 लाख रुपये का

इनाम घोषित था। इसके अतिरिक्त अगस्त 2023 में मध्यप्रदेश पुलिस ने जबलपुर

शहर से नार्थ बस्तर तथा आरकेबी डिविजन की मास संगठन का प्रभारी एसजेडसीएम

अशोक रेड्डी उर्फ बलदेव को उसकी पत्नी एसीएम रेमती के साथ गिरफ्तार किया

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें