मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल

पटना। पटना में बीती रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के द्वारा जबाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि घायल अपराधी पटना में ज्वेलरी शॉप में हुई लूटकांड का आरोपी है। घायलावस्था में उसे एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल आरोपी की पहचान दिलीप कुमार के रूप में हुई है।पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि दिनांक 19 अप्रैल 2026 को रामकृष्णा नगर थानांतर्गत स्थित एक ज्वैलरी दुकान में दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर डकैती की घटना कारित की गई थी।उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त उदित कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में अन्य संलिप्त अभियुक्तों की पहचान हुई, जिसके आधार पर मुख्य अभियुक्त दिलीप कुमार एवं एक अन्य अभियुक्त रोहन को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्त दिलीप कुमार द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे घायल करने की बात सामने आई है। गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु उसके साथ बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। इस दौरान अभियुक्त द्वारा छिपाए गए लोडेड हथियार से एक पुलिस पदाधिकारी पर फायरिंग की गई, जिसके प्रत्युत्तर में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में अभियुक्त दिलीप कुमार के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।उन्होंने बताया कि इस कांड में संलिप्त कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस एवं एक गोली का खोखा बरामद किया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें