मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

सीवान में आधी रात एनकाउंटर: पुलिस की गोली से दो कुख्यात अपराधी ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीवान में आधी रात एनकाउंटर: पुलिस की गोली से दो कुख्यात अपराधी ढेर

सीवान। सीवान-पटना मुख्य मार्ग पर मंगलवार की आधी रात सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार शर्मा और चौकी हसन गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और रात में ही सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया।बताया जाता है कि बसंतपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही दोनों बदमाश मौके पर पहुंचे, पुलिस को देखते ही भागने लगे।पीछा किए जाने पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए सटीक फायरिंग की, जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े।पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रोहित कुमार शर्मा ने कबूल किया है कि वह बसंतपुर के खोड़ीपाकड़ ज्वेलरी लूटकांड और हाल के अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है। इसके अलावा वह अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा है। हैदराबाद समेत कई शहरों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं उसका साथी रिशु भी अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है।डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा के अनुसार, रोहित शर्मा के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि रिशु के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली आर-पार हो गई है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।इस मुठभेड़ के बाद जिले में सक्रिय लूट गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें