मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के भीलवाड़ा में मुठभेड़, एएनटीएफ की जवाबी कार्रवाई में तस्कर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान के भीलवाड़ा में मुठभेड़, एएनटीएफ की जवाबी कार्रवाई में तस्कर की मौत

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और मादक पदार्थ तस्करों के बीच बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना पुर थाना क्षेत्र के भीलवाड़ा बाईपास की है।

पुलिस के अनुसार डोडा-चूरा की तस्करी की सूचना मिलने पर एएनटीएफ ने पुर बाईपास पर नाकाबंदी कर एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया। चालक वाहन लेकर भाग निकला, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान कार सवार तस्करों ने पुलिस दल पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान जोधपुर जिले के भोपालगढ़ निवासी 35 वर्षीय गणपत पुत्र आलाराम के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

मुठभेड़ के दौरान कार में सवार दूसरा आरोपी महेंद्र गोदारा भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से स्विफ्ट कार जब्त कर ली है। वाहन के अगले शीशे पर गोली लगने के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में कार में डोडा-चूरा होने की जानकारी मिली है। जब्त सामग्री की जांच कराई जा रही है।

एएनटीएफ प्रभारी राजाराम ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस की दो टीमें तैनात थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर आगे नाकाबंदी देख तस्करों ने वाहन वापस मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की गई, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।

पुलिस को आशंका है कि तस्करों के साथ एक अन्य वाहन भी चल रहा था, जिसमें मादक पदार्थ हो सकते हैं। उसकी तलाश में आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सागर राणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल जोशी मौके पर पहुंचे तथा घटनाक्रम की जानकारी ली। आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें