मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

सारण पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी शिकारी राय घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सारण पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी शिकारी राय घायल

पटना। सारण पुलिस और कुख्यात अपराधी नंदकिशोर राय उर्फ सिपाही राय के बीच सोमवार सुबह-सुबह मुठभेड़ हुई है। बिसुनपुरा के पास हुए इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शिकारी राय घायल हो गया है। उसे पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मुठभेड़ में एसआई शशि कुमार भी जख्मी हुए हैं। उनके बाएं कंधे पर चोट लगी है, जो खतरे से बाहर हैं।सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय पर पूर्व में कई आपराधिक कांड दर्ज हैं। रविवार को पुलिस लाइन के पास एक आपराधिक घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी। उस कांड के अनुसंधान में सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर शिकारी राय की संलिप्तता का पता चला। शिकारी राय की तलाश शुरू की गई, जिसके बाद उसका लोकेशन अख्तियारपुर नहर के पास मिला।एसएसपी ने बताया कि उससे कड़ी पूछताछ में हथियार बिसनपुर बगीचा में होने की बात कही गई। हथियार निकालते ही उसने फायरिंग कर दी। इस क्रम में पुलिस ने आत्मरक्षा में जबाबी फायरिंग की, जिसमें गोली उनके बाएं पैर में लगी है। साथ ही पुलिस के एक एसआई शशि कुमार को भी चोट लगी, जो खतरे से बाहर हैं।एसएसपी ने बताया कि अपराधी के पास से दो पिस्टल, 8 जिंदा गोली, 3 मैगजीन और दो खोखा बरामद किया गया है। उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिल गई है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी।गौरतलब है कि रविवार को पुलिस लाइन के पास एक व्यक्ति की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। बताया जा रहा है की मृतक आजाद सिंह का भी आपराधिक इतिहास था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें