मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के शाहबाद डेरी में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के शाहबाद डेरी में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी शाहबाद डेरी इलाके में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। जब पुलिस टीम ने आरोपियों को रोकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और आरोपियों को घेर लिया। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया और मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इरफान और ऐश्वर्या पांडे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एक महीने पहले एक कारोबारी की दौड़ा-दौड़ाकर हत्या करने की वारदात में शामिल थे और तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के निर्देश पर की गई।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे और इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार पुलिस को मिली सही सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ने में सफलता मिली।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनके साथ इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनके साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है, जो इनके बयान के आधार पर जांच कर अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें