मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के नवादा में पुलिस-अपराधी में मुठभेड़, आरोपित को पैर में लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के नवादा में पुलिस-अपराधी में मुठभेड़, आरोपित को पैर में लगी गोली

पटना,। बिहार में नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अन्तर्गत मंझवे पहाड़ी के पास मंगलवार सुबह जिला पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) एक अपराधी को पकड़ने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और अपराधी निखिल कुमार को पैर में गोली मार कर घायल कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव धीमान ने मीडिया से बातचीत में इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपित ने पहले से छिपाए हथियार से पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड गोली चलाई। इस गोलीबारी में निखिल कुमार के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

एसपी ने कहा कि घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर किया गया है। निखिल कुमार गया जिले का निवासी है और वह हिसुआ के इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश लाल पर हमले का मुख्य आरोपी है।

यह मुठभेड़ 25 जुलाई की उस घटना से जुड़ी है, जब हिसुआ के दरबार चौक पर नीरज प्रकाश लाल की इलेक्ट्रिक दुकान पर छह हथियारबंद अपराधियों ने लूट के इरादे से हमला किया था। इस हमले में नीरज और उनके भाई नवीन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली नीरज के सिर को छूकर निकल गई थी। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने निखिल कुमार को मुख्य आरोपी मानते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शांति बहाल करने की उम्मीद जगी है, क्योंकि यह मुठभेड़ इस गंभीर अपराध के आरोपी को पकड़ने के लिए अहम साबित हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें