मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के आरके पुरम थाना इलाके में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी को धरदबोचा।

जानकारी के अनुसार, यह एनकाउंटर सुबह करीब 3.30 बजे हुआ, जब आरके पुरम थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश इलाके में किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए इलाके में जाल बिछाया और दोनों बदमाशों की घेराबंदी की।

जैसे ही दोनों बदमाश पुलिस के नजदीक पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की इस हरकत के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने कुल छह गोलियां चलाईं, जबकि पुलिस की ओर से चार गोलियां चलाई गईं। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में ले लिया।

घायल बदमाश के पकड़े जाने के बाद उसके साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है, वह पहले भी कई लूट और दूसरी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना नाकाम हो गई।

एनकाउंटर के बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं और दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों बदमाश किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और इससे पहले उन्होंने किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें