मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात मैनेजर राय को लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात मैनेजर राय को लगी गोली

पटना। पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों की बीच गुरुवार की देर रात हुई मुठभेड़ में कुख्यात मैनेजर राय को गोली लगी है। वह हत्या व लूट के मामले में फरार चल रहा था।इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत वांछित इनामी अपराधी मैनेजर राय के संबंध में पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से सघन तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया।तलाशी के दौरान पुलिस की सक्रियता को भांपते हुए अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल पीछा करते हुए उसे रुकने की चेतावनी दी, इसी दौरान अभियुक्त ने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें वांछित मैनेजर राय के घुटने के नीचे गोली लग गई। पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मैनेजर राय का 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें