मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

कर्मचारी महासंघ की सोमवार को हाेगी वित्त सचिव से वार्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। सरकार ने राज्य कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विचार करने के लिए अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) को सोमवार को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वार्ता शासन सचिव वित्त (बजट) विभाग की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर को सचिवालय में आयोजित होगी। इसमें शासन सचिव वित्त (व्यय) विभाग एवं शासन सचिव, कार्मिक विभाग के मनोनीत अधिकारी भाग लेंगे। इनके अलावा संयुक्त शासन सचिव- द्वितीय, वित्त (नियम) विभाग भी वार्ता में शामिल होंगे।गौरतलब है कि राज्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने बीस सितंबर को पूरे प्रदेश में ज्ञापन दिवस मनाया था। जिसके तहत सभी जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाए गए थे। जयपुर में यह ज्ञापन मुख्य सचिव सुधांशु पंत के माध्यम से भिजवाया गया था। ज्ञापन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 29 जुलाई को वित्त एवं विनियोग विधेयक में घोषणा की गई। गत सरकार द्वारा गठित कर्मचारी वेतन विसंगति परीक्षण समिति की वेतन सुधार, वेतन विसंगति संबंधी शेष सभी सिफारिशों को 1 सितंबर 2024 से लागू कर दिया जाएगा। क्रियान्विति में समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने एवं लंबित मांगों के निराकरण की मांग की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें