मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

सुपौल में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर, सांसद ने योजनाओं की समीक्षा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुपौल में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर, सांसद ने योजनाओं की समीक्षा की

सुपौल। जिले में बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला स्तरीय विद्युत समिति की महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता सांसद दिलेश्वर कामैत ने की। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न विद्युत परियोजनाओं, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता, नए विद्युत शक्ति उपकेंद्रों की स्थापना, आरडीएसएस योजना तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में सांसद ने अधिकारियों से आरडीएसएस योजना के तहत नई विद्युत लाइनों के निर्माण, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा नए सबस्टेशनों की स्थापना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए आधारभूत विद्युत संरचना को समय पर मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराई जा सके।

समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क सोलर योजना तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे और कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

सांसद दिलेश्वर कामैत ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए।

उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग, विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी परियोजनाओं को पूरा करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता, अनुरक्षण कार्य, नई विद्युत परियोजनाओं की आवश्यकता तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

सांसद ने कहा कि बिजली केवल एक मूलभूत सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और उद्योग के विकास की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक उपभोक्ता को सुरक्षित, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

बैठक में सोनम रानी सरदार, सावन कुमार, सारा असरफ, विद्युत अधीक्षण अभियंता सह सदस्य सचिव संतोष कुमार, वरीय प्रबंधक (राजस्व) दीपक कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता धनंजय कुमार सिंह सहित जिले के सभी सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता तथा कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सांसद ने अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी विद्युत योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि योजनाओं के समय पर पूरा होने से जिले की विद्युत व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा शहर से लेकर गांव तक उपभोक्ताओं को बेहतर और भरोसेमंद बिजली सेवा का लाभ मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें