मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

आपातकाल असफलता की कुंठा से उपजे अहंकार और दमन के कुचक्र का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। इतिहास के मायने में आज 25 जून का दिन बहुत खास है। आज ही

के दिन साल 1975 में आपातकाल की घोषणा कि गई थी। मध्य प्रदेश के

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपातकाल की बरसी पर आज मंगलवार को कांग्रेस

की खूब निंदा की और आपातकाल के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले

‘‘सत्याग्रहियों’’ को याद किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा लोकतंत्र का काला अध्याय है

आपातकाल... जो प्रतीक है असफलता की कुंठा से उपजे अहंकार और दमन के कुचक्र

का। 1975 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी जी की सरकार ने देश पर आपातकाल थोप

दिया था, तब मां भारती की साहसी संतानों ने ही कड़ा प्रतिरोध किया और

यातनाएं सहकर भी लोकतंत्र को पुनर्स्थापित किया। लोकतंत्र के लिए समर्पित

सभी विभूतियों को शत्-शत् नमन करता हूं।

भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए

एक्स पर पोस्ट कर लिखा 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगाकर इस देश में लोकतंत्र की

हत्या की थी। जनता से उनकी आज़ादी छीन ली गई, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई,

जिन्होंने इसका विरोध किया उन्हें जेल में डालकर यातनाएं दी गई थी।

कांग्रेस ने देशवासियों की संवैधानिक आज़ादी को छीनकर यह सिद्ध किया था कि

उनके लिए सिर्फ एक 'गांधी परिवार' का ही महत्व है, देश का नहीं। लोकतंत्र

विरोधी क्रूर सरकार के विरुद्ध संघर्षरत सभी लोकतंत्र सेनानियों को कोटि -

कोटि नमन।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें