मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी के निजी फाइनेंस बैंक में 69 लाख 36 हजार का गबन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मोतिहारी के निजी फाइनेंस बैंक में 69 लाख 36 हजार का गबन

-क्षेत्रीय प्रबंधक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मोतिहारी,21 मार्च।शहर के छतौनी स्थित उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में कुछ कर्मियों द्वारा आपसी षड्यंत्र करके तकरीबन 69 लाख 36 हजार का गबन करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विपुल कुमार ने छतौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अपने आवेदन में विपुल कुमार ने पुलिस को बताया है कि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस लिमिटेड मोतिहारी के कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर प्रिंस कुमार , कैशियर आशीष कुमार एवं कृष्ण गुप्ता, ब्रांच आप्रेशन अधिकारी जितेंद्र कुमार व कुछ अज्ञात अन्य कर्मियों ने साथ सांठगांठ करके उक्त राशि का गबन किया है।

बताया गया है कि जून 2022 से जनवरी 23 के बीच इस कारनामा को किया गया है। जनवरी में आरोपित कर्मियों द्वारा नौकरी छोड़ने के बाद नए कर्मी जब क्षेत्र में कस्टमर के पास ऋण वसूली हेतु ईएमआई लेने गए तो कई ग्राहकों द्वारा बताया गया कि उन्होंने ऋण हेतु आवेदन तो किया था पर स्वीकृत नहीं हुआ। ऐसे में ईएमआई की बात कहां से आ गई । इसको लेकर कंपनी के वरीय अधिकारियों को संदेह हुआ और मामले को जब खंगाला गया तो बड़ी राशि के गबन की बात सामने आई। जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें