मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

माफियाओं के अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त,प्राथमिकी दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा, ।नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में बुधवार को व्यापक

छापेमारी अभियान चलाकर बालू माफियाओं का ट्रैक्टर जब्त किया गया।अवैध

बालू खनन के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है लेकिन बालू माफिया अपने

हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।प्रतिदिन अवैध तरीके से नदियों से बालू का

खनन कर रहे हैं,जिससे सरकार के लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

इसी

बीच अवैध बालू खनन के खिलाफ रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार

के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एसआई गौतम कुमार की अगुवाई में गुप्त सूचना

पर रजौली के सिमरकोल स्थित धनार्जय नदी बालू घाट से बालू चोरी में संलिप्त

एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया।हालांकि ट्रैक्टर के चालक सह मालिक फरार

होने में सफल हो गए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि

सिमरकोल के धनार्जय नदी घाट से बालू की चोरी की जा रही थी।फलस्वरूप एसआई

गौतम कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई के लिए भेजा गया।जिसमें एक

अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।बालू लदे ट्रैक्टर को थाना

परिसर में जब्त कर रखा गया है।इसकी सूचना खनन पदाधिकारी नवादा को दे दी गई

है।खनन पदाधिकारी के निर्देशानुसार ट्रैक्टर मालिक सह चालक के विरुद्ध

प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें