मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस कांस्टेबल की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे साढ़े ग्यारह लाख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, । करणी विहार थाना इलाके में पुलिस कांस्टेबल की नौकरी

लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से साढ़े ग्यारह लाख रुपये की ठगी करने मामला

सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि साढ़े ग्यारह लाख रुपए से अधिक की राशि

देने के बाद आरोपित ने नौकरी नहीं लगाई। इसके बाद पैसा भी नहीं लौटाया।

आरोपित पिछले दो साल से निरंतर यह बात करता आ रहा है कि जल्द उसकी नौकरी लग

जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

जांच अधिकारी हैड

कांस्टेबल आशिष कुमार ने बताया कि करणी विहार निवासी दिलीप कुमार ने मामला

दर्ज करवाया है कि आरोपित फरहत हुसैन ने राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के

पद पर नौकरी लगाने का आश्वासन देकर 27 नवम्बर 2022 से 25 फरवरी 2023 तक 11

लाख 52 हजार रुपए ले चुका है। आरोपित इसके बाद भी पैसा मांग रहा था, लेकिन

पीड़ित पक्ष ने पैसा देना बंद कर दिया। पीड़ित के रिश्तेदारों ने आरोपित को

कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला।

जिस पर पीड़ित युवक ने फरहत हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

जांच

अधिकारी हैड कांस्टेबल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच

शुरू कर दी है। आरोपित को थाने बुलाया गया और इसके बाद पूरी घटना को लेकर

उससे पूछताछ की जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें