मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

गढ़दिबौर में हाथियों का तांडव, स्कूल में तोड़फोड़।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गढ़दिबौर में हाथियों का तांडव, स्कूल में तोड़फोड़।

नवादा।जिले मे रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत अंतर्गत गढ़दिबौर गांव में मंगलवार को जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गढ़ दिबौर में घुसकर तोड़फोड़ की और मध्याह्न भोजन के लिए रखे चावल-दाल को बिखेर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों ने विद्यालय की खिड़कियां-दरवाजे तोड़ दिए और स्कूल में रखी कॉपी-किताबें इधर-उधर फेंक दीं। इसके अलावा गांव के कई घरों को भी आंशिक नुकसान पहुँचाई गई है। उत्पात मचाने के बाद हाथियों का झुंड जंगल की ओर लौट गया।लगातार हाथियों की आवाजाही से ग्रामीण भयभीत हैं। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व हरदिया पंचायत के सूअरलेटी गांव में हाथी के हमले में एक व्यक्ति समेत दो मवेशियों की मौत हो चुकी है।घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उन्हें आबादी क्षेत्र से दूर भगाने के प्रयास में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें