मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : 15 दिन से रामानुजगंज के जंगलों में जमे 22 हाथी, वन विभाग ने लोगों को किया सतर्क

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : 15 दिन से रामानुजगंज के जंगलों में जमे 22 हाथी, वन विभाग ने लोगों को किया सतर्क

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में बीते 10 से 15 दिनों से 22 हाथियों का आक्रामक दल विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जिसे देखते हुए वन विभाग ने गुरुवार काे आसपास के ग्रामीणों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है।बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में इन दिनों 22 हाथियों का दल सक्रिय है, जो लगातार जंगल क्षेत्र में मूवमेंट कर रहा है। वन विभाग के मुताबिक, फिलहाल यह दल छतवा जंगल में डेरा डाले हुए है और सभी हाथियों का व्यवहार आक्रामक बताया जा रहा है।हाथियों के इस दल में 7 नर, 10 मादाएं और 5 शावक शामिल हैं, जिससे उनकी गतिविधियां और भी संवेदनशील हो गई हैं। शावकों की मौजूदगी के कारण झुंड अधिक सतर्क और उग्र हो सकता है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाएं। विशेष रूप से महुआ बीनने, लकड़ी संग्रह करने और मवेशी चराने के लिए जंगल में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई है।ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए विभाग द्वारा गांव-गांव मुनादी कराई जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें