मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर 11.5 लाख करोड़ रुपए की इंडस्ट्री, 25 लाख लोग कर रहे काम : अश्विनी वैष्णव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी योजनाओं के तहत, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग भारत में एक प्रमुख सेक्टर के रूप में उभरा है। पिछले 11 वर्षों में इस सेक्टर का उत्पादन छह गुना बढ़ा है, जिसके परिणामस्वरूप यह 11.5 लाख करोड़ रुपए की इंडस्ट्री बन गई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवधि के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्यात आठ गुना बढ़ा है और यह उद्योग अब 25 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, "पिछले 11 वर्षों में, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग भारत में एक बहुत बड़े सेक्टर के रूप में उभरा है। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन छह गुना बढ़ा है, निर्यात आठ गुना बढ़ा है और यह 11.5 लाख करोड़ रुपए का उद्योग बन गया है। इस इंडस्ट्री में आज 25 लाख लोग काम कर रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि भारत ने अब इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की जरूरत की हर चीज का निर्माण देश में ही शुरू कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अगर मोबाइल फोन की बात करें, तो फोन का हर सामान - चाहे वह ग्लास हो, कवर हो, चिप हो, प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) हो या कैमरा मॉड्यूल, देश में ही बनने लगा है।"

उन्होंने आगे बताया कि हाल ही में हरियाणा के सोहना में एक फैक्टरी का उद्घाटन किया गया है, जहां स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी का निर्माण किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश को 50 करोड़ बैटरियों की जरूरत है और एक ही फैक्टरी में 20 करोड़ बैटरी पैक बनाए जाएंगे।

उन्होंने नागरिकों से भारत में बने उत्पादों को अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, "यह आत्मनिर्भर भारत का समय है, जिसमें हर कोई बड़े उत्साह के साथ 'स्वदेशी' को अपना रहा है। आप सभी से भी अनुरोध है कि अपने जीवन में 'स्वदेशी' उत्पादों का उपयोग बढ़ाएं।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीएसटी सुधारों के साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत दी है। घरेलू जरूरतों जैसे टीवी, रेफ्रिजरेटर, डिशवॉशर, माइक्रोवेव और पावर बैंक जैसे विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतें कम होंगी। खाद्य पदार्थों से लेकर घरेलू सामान और रोजमर्रा की जरूरतों तक, सभी वस्तुओं पर कर का बोझ कम किया गया है। कुल मिलाकर, रोटी, कपड़ा मकान पर टैक्स का भार कम हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें