मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

विद्युत विभाग डिफाल्टर उपभोक्ताओ को भेजेगा रेड नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विद्युत विभाग डिफाल्टर उपभोक्ताओ को भेजेगा रेड नोटिस

पूर्वी चंपारण। विद्युत विभाग ने राजस्व संग्रहण लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष तैयारी शुरु कर दी है। रामगढ़वा प्रशाखा में कनीय विधुत अभियंता मोहम्मद ग़ालिब ने सुपरवाइजर लव कुमार, मीटर रीडर और मानवबल के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि रामगढ़वा सेक्शन के 2560 डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है, जिन पर लगभग 1.97 करोड़ रुपये बकाया है।इन उपभोक्ताओं को रेड नोटिस भेजकर बिल भुगतान के लिए सूचित किया जाएगा। छह महीने से अधिक समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जाएगा। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की जांच भी की जाएगी, जो चोरी-छिपे बिजली का उपयोग कर रहे हैं।राजस्व संग्रहण और लाइट डिस्कनेक्शन के लिए 11 टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा, कनीय अभियंता के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय छापेमारी टीम का गठन किया गया है। यह टीम 16 पंचायतों में बड़े बकायादारों और नकारात्मक बैलेंस वाले स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की जांच करेगी।कनीय विधुत अभियंता ने बताया कि मार्च तक राजस्व संग्रहण का लक्ष्य पूरा करने के लिए आईटीएम मनोज कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह प्रतिदिन राजस्व संग्रहण की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को देंगे। बैठक में सेक्शन इंचार्ज लव कुमार, मीटर रीडर विनय कुमार, अखिलेश तिवारी, नूर मोहम्मद, सुरेश सिंह, और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें